Published :
Follow Us
Rajasthan ANM

Rajasthan ANM Admission 2025: राजस्थान ए.एन.एम नर्सिंग प्रवेश पत्र 2025-26 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इच्छुक आवेदक महिला आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से जिले के संबंधित CMHO कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

राजस्थान जीएनएम फॉर्म 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक जमा कर सकते हैं। जीएनएम फॉर्म पीडीएफ को rajgnm2025.in से डाउनलोड कर ले। राजस्थान ANM ऐडमिशन के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, कॉलेज फीस और जीएनएम फॉर्म भरने की प्रक्रिया यहां देख सकते है।

Rajasthan ANM Form 2025- Highlight

EventDate / Details
नोटिफिकेशन जारी8 जून 2025
आवेदन प्रारंभ15 जुलाई 2025
आवेदन अंतिम तिथि30 जुलाई 2025
कोर्स अवधि2 वर्ष + 6 महीने इंटर्नशिप
स्टाईफण्डचयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार स्टाईपेंड देय होगा।
पात्रतामहिला निवासी (राजस्थान की) – 10+2 पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
आयु सीमान्यूनतम 17 वर्ष – अधिकतम 34 वर्ष (31 दिसंबर 2025 तक), आरक्षित वर्गों को 5 वर्ष की छूट
आवेदन शुल्कसामान्य / OBC / EWS: ₹20 (पोस्टल ऑर्डर)– SC/ST: शुल्क में छूट
आवेदन माध्यमऑफ़लाइन (स्पीड/रजिस्टर्ड/साधारण डाक या व्यक्तिगत रूप से CMHO कार्यालय में)
सीट संख्या34 सरकारी प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 1650 सीटें
चयन प्रक्रिया12वीं के अंकों पर मेरिट लिस्ट (जिला-वार/श्रेणी-वार)
प्रारंभिक प्रशिक्षण सत्रअगस्त, 2025 से संभावित

Eligibility for Rajasthan ANM Admission 2025

राजस्थान एएनएम फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निम्न प्रकार से है-

Education Qualification

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर से 12 परीक्षा अथवा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा जारी अनुदेशिका के अनुसार अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डो की इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Age Limit

आयु दिनांक 31.12.2025 को 17 वर्ष से कम तथा 34 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिये, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछडा वर्ग की अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की नियमानुसार छूट देय है। (जन्मतिथि के प्रमाण हेतु सैकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण की अंकतालिका/प्रमाण पत्र मान्य होगा।)

राजस्थान एएनएम फॉर्म कहां जमा करवाए?

आवेदन पत्र संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जो उस जिले के प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी अधिकारी के कार्यालय में दिनांक 30.07.2025 को सायं 6:00 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकते है। (आवेदन पत्र रजिस्टर्ड / साधारण डाक / स्पीड पोस्ट/व्यक्तिशः भिजवाये जा सकते है।) निदेशालय को भिजवाए जाने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan ANM Form PDF Download

राजस्थान म फॉर्म जमा करने के लिए आपको एएनएम फॉर्म पीडीएफ को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकलना होगा। राजस्थान एएनएम फॉर्म पीडीएफ 2025 को rajgnm2025.in से डाउनलोड कर सकते हैं जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

राजस्थान एएनएम फॉर्म भरने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 20/- रूपये (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए निःशुल्क) पोस्टल आर्डर

राजस्थान एएनएम फॉर्म 2025 कैसे भरें?

  • नीचे दिए गए लिंक से राजस्थान एएनएम आवेदन फॉर्म (PDF) डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।
  • फॉर्म के साथ अपनी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित (self-attested) फोटो कॉपी लगाएं।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की अभ्यर्थियों को ₹20 का पोस्टल ऑर्डर लगाना होगा। SC/ST वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है। पोस्टल ऑर्डर संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के नाम से बनवाये।
  • लिफाफा तैयार करें — संबंधित जिले के CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) के नाम से।
  • पूरा भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज़ों के साथ लिफाफे में डालें और निम्न में से किसी एक तरीके से जमा करें- (रजिस्टर्ड डाक / साधारण डाक/ स्पीड पोस्ट व्यक्तिगत रूप से संबंधित जिले के CMHO कार्यालय में जमा करे)

Important Link

ANM NotificationDownload
ANM Form PDF NotificationClick Here
Official Websitewww.rajgnm2025.in

I am Vishnu Kumar from Kota, Rajasthan. I have done my graduation from Agriculture College, Nawgaon, Alwar (Rajasthan). I like to write on topics related to education and govt jobs. I have experience working in this industry for about 2 years. I am working in the education related field by operating the rajasthan4thgrade.com website since 2025.

Leave a Comment

WhatsApp
WhatsApp
Telegram
Telegram