Rajasthan VDO Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के द्वारा जल्द ही राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया करने जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी दी है कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन मई के अंतिम सप्ताह में जारी कर जून के प्रथम सप्ताह में आवेदन शुरू किए जाएंगे।
विद्यार्थी नीचे दी गई VDO भर्ती 2025 के लिए आवेदन हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन फॉर्म और भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन जमा करें।
Rajasthan VDO Bharti 2025 Highlight
Recruitment | Rajasthan VDO Recruitment 2025 |
Organization | Rajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSMSSB) |
Post Name | Village Development Officer |
Salary | approximately INR 24,380 |
Total Posts | 850 |
Job Location | All Rajasthan |
Notification Date | May 2025 Last Week |
Apply Mode | Online |
Job Category | Govt Job |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Notification
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी वैकेंसी 2025 का नोटिफिकेशन मई के अंतिम सप्ताह में में जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती का आयोजन ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर होगा जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन जून 2025 के प्रथम सप्ताह में शुरू कर दिए जाएंगे।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी विज्ञप्ति जारी होने के बाद यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। फिलहाल, 2021 में आयोजित राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के अनुसार जानकारी दी गयी है।
Educational Qualification
उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर में DOEACC का “O” लेवल या उच्चतर प्रमाण पत्र, या NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त COPA/DPCS कोर्स, या मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा, या पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, या RS-CIT का प्रमाण पत्र आवश्यक है।
देवनागरी लिपि में हिन्दी में कार्य करने तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी अनिवार्य है।
आप सभी को बता दें कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 सीईटी बेस्ड होगी यानि जिन भी विद्यार्थियों ने सेट ग्रेजुएशन लेवल पास किया हुआ है केवल वही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
Selection Process
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
- Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा)
- Mains Exam (मुख्य परीक्षा)
- Document Verification
- Medical Test
Application Fees
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में आवेदन करने के लिए एकबारीय पंजीयन (OTR) अनिवार्य है। यदि आवेदक ने OTR शुल्क जमा नहीं किया है, तो उन्हें SSO ID से लॉगिन कर One Time Registration विकल्प पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
Category | OTR Fees |
---|---|
सामान्य (अनारक्षित) अभ्यर्थी | रु. 600/- |
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी | रु. 400/- |
दिव्यांगजन | रु. 400/- |
NOTE: जिन भी अभ्यर्थियों ने One Time Registration (OTR) कर रखा है उन्हें दोबारा से शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है वह सीधे ही आवेदन जमा करवा सकते हैं।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Last Date
Event | Date |
---|---|
Notification | May 2025 |
Application form start | June 2025 |
Application form Last Date | June 2025 |
Exam Date | 17 June 2025 |
Admit Card Release Date | 10 June 2025 |
Result | 12 October 2025 |
Rajasthan VDO Salary 2025
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत ₹27,900 से ₹49,700 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) सहित अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। सेवा के दौरान वेतन में नियमित रूप से बढ़ोतरी भी होती है।
Rajasthan VDO Syllabus and Exam Pattern
राजस्थान VDO भर्ती में दो परीक्षा – प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) होती है। प्रारंभिक परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा जबकि मुख्य परीक्षा में 160 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा। मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी
How To Apply for Rajasthan VDO Vacancy 2025
यदि आप उपरोक्त दी गई सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं और आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो आवेदन प्रारंभ होने के बाद नीचे दिए गए प्रक्रिया को देखकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले गूगल पर ssorajasthangov.com सर्च करे और वेबसाइट को खोले।
- Login to RajSSO पर क्लिक करे और अपना SSO ID और Password डालकर लॉगिन करे।
- SSO Portal पर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal को खोले।
- रिक्रूटमेंट पोर्टल में Ongoing Recruitment के सेक्शन में VDO 2025 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।

अब आपकी स्क्रीन पर राजस्थान VDO भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको निम्नलिखित जानकारी को भरना होगा-
- Basic Details
- Personal Details
- Qualification and Experience
- Identification & Enclosure
- Preference etc.

- इन सभी स्टेप को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रीव्यू खुलेगा। सभी जानकारी को देख लेना है। यदि सभी जानकारी सही है तो ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद VDO Bharti Application Form का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित अपने पास रख ले।
इस प्रकार से आप घर बैठे VDO भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रारंभ होने के बाद आवेदन लिंक नीचे उपलब्ध कर दिया जाएगा।