RPSC Deputy Jailor Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आरपीएससी डिप्टी जेलर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी 6 जुलाई 2025 को जारी कर दी गई थी जिसे एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं। अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे है।
आरपीएससी डिप्टी जेलर एडमिट कार्ड 10 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे जिसमें विस्तृत परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आरपीएससी की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान प्रक्रिया और डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।
RPSC Deputy Jailor Admit Card 2025
Exam Name | RPSC Deputy Jailor Exam 2025 |
Board Name | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Total Post | 73 |
Exam Mode | Offline (OMR Based) |
Exam Date | 13 July 2025 |
Exam City Release | 06 July 2025 |
Admit Card Release Date | 10 July 2025 |
Category | Admit Card |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Deputy Jailor Admit Card Release Date
एग्जाम सिटी जारी होने के बाद विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं कि आरपीएससी डिप्टी जेलर एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? आप सभी को बता दें की परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
यानी डिप्टी जेलर एडमिट कार्ड 10 जुलाई 2025 को जारी कर दिए जाएंगे जिसे आयोग की ऑफिशल वेबसाइट और SSO Portal पर लॉगिन करके देख सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और लिंक के नीचे उपलब्ध है।
RPSC Deputy Jailor Exam Date and Pattern
राजस्थान डिप्टी जेलर लिखित परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं जिसमें पहला पेपर सामान्य हिंदी जबकी दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का होगा। दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित किये जायेंगे। डिप्टी जेलर परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी जिसमें पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
Event | Date |
---|---|
Exam City Release Date | 06 July 2025 |
Admit Card Release Date | 10 July 2025 |
डिप्टी जेलर परीक्षा हेतु आवश्यक पहचान पत्र व निर्देश
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को रंगीन प्रिंट वाला नया आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड की फोटो साफ या नई नहीं है, तो कोई और असली फोटो पहचान पत्र (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, या वोटर आईडी) जरूर साथ लाएं।
परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाएं ताकि सुरक्षा जांच और पहचान की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
RPSC Deputy Jailor Admit Card Download
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर डिप्टी जेलर एडमिट कार्ड जारी करने के बाद नीचे दिए गए प्रक्रिया को देखकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें जिसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है-
- होमपेज पर मौजूद “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- “Click here to download Admit Card Deputy Jailor-2024” लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आपके पास आवेदन संख्या (Application Number) नहीं है, तो पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपनी SSO ID व पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद State Recruitment Portal का डैशबोर्ड खुलेगा।
- ऊपर दी गई मेनू बार में स्थित “Get Admit Card” टैब को चुनें।
- स्क्रीन पर उपलब्ध संबंधित भर्ती के सामने दिए गए “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- यदि आपके पास आवेदन संख्या (Application Number) है तो दूसरे लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके Get Admit Card पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख ले।
Important Link
Admit Card | Download Admit Card (Soon) |
Exam City | Check Exam City |
Press Not for Exam City and Admit Card | Download |
Get Latest Update | Join Whatsapp |