Rajasthan Anganwadi Bharti 2025: राजस्थान राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी वर्कर, आंगनवाड़ी मुख्य सेविका आदि पदों पर जिले वार नोटिफिकेशन जारी किये जा रहे है। आंगनवाड़ी केंद्रों में ब्लॉक स्तर पर अलग अलग समय नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं।
इसमें केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती है। योग्य एवं इच्छुक महिला अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर निर्धारण दस्तावेजों के साथ पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यता आवेदन प्रक्रिया और संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे देख सकते हैं।
Rajasthan Anganwadi Bharti 2025: Highlight
Recruitment Organization | Rajasthan Women and Child Development Department |
Name Of Post | Various Posts |
No. Of Post | 24300+ |
Apply Mode | Offline |
Last Date | District Wise |
Salary | Rs.5,200- 18,900/- |
Category | Rajasthan Job |
Official Website | wcd.rajasthan.gov.in |
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025 – पात्रता मानदंड
राजस्थान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य पदों हेतु आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए निम्न पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं:
लिंग व निवास: केवल महिलाएं ही इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी का राजस्थान की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
वैवाहिक स्थिति: विवाहित, अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं आवेदन के लिए पात्र हैं। विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता अभ्यर्थियों को उनके ससुराल और पीहर, दोनों ही स्थानों से आवेदन करने की अनुमति है।
स्थानीयता: जिस ग्राम पंचायत क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में आवेदन किया जा रहा है, अभ्यर्थी को उसी क्षेत्र की स्थानीय निवासी होना चाहिए।
स्वच्छता से जुड़ी शर्त: आवेदन करने वाली महिला को अपने घर में शौचालय की उपलब्धता और उसके नियमित उपयोग से संबंधित घोषणा पत्र देना अनिवार्य है।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025 – शैक्षणिक योग्यता
पद का नाम | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | अतिरिक्त योग्यता / प्राथमिकता |
---|---|---|
आंगनवाड़ी साथिन / सहायिका | 10वीं पास (माध्यमिक) | स्थानीय निवासी होना आवश्यक |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 12वीं पास (उच्च माध्यमिक) | अनुभव रखने वालों को वरीयता |
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 12वीं पास | RSCIT प्रमाण पत्र हो तो लाभ |
चाइल्ड केयर होम वर्कर / आशा सहयोगिनी | 12वीं पास | संबंधित क्षेत्र में अनुभव लाभकारी |
- सभी पदों पर आवेदन केवल महिलाएं ही कर सकती हैं।
- आवेदन के साथ संबंधित प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करना अनिवार्य है।
- जिन अभ्यर्थियों के पास RSCIT (कंप्यूटर प्रमाण पत्र) या कार्य अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।
Rajasthan Anganwadi Bharti 2025 – आयु सीमा
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | आयु में छूट |
---|---|---|---|
सामान्य महिला उम्मीदवार | 21 वर्ष | 40 वर्ष | नहीं |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) | 21 वर्ष | 45 वर्ष | 5 वर्ष की छूट |
विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता महिला | 21 वर्ष | 45 वर्ष | 5 वर्ष की छूट |
📌 नोट: आयु की गणना आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि के अनुसार की जाएगी।
Selection Process
चरण संख्या | चयन प्रक्रिया | विवरण |
---|---|---|
चरण 1 | अकादमिक मेरिट सूची (Merit List) | 10वीं और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जाएगी। |
चरण 2 | दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) | वरीयता सूची में चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच हेतु बुलाया जाएगा। |
चरण 3 | साक्षात्कार (Interview) | दस्तावेजों की पुष्टि के बाद अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। |
📌 नोट: यह प्रक्रिया जिला स्तरीय होगी और संबंधित ज़िला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी।
Rajasthan Anganwadi Bharti 2025 – आवश्यक दस्तावेज़ सूची
आवेदिका को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-attested) प्रतियां संलग्न करनी होंगी। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है:
- भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट
- 10वीं कक्षा की अंकतालिका
- 12वीं कक्षा की अंकतालिका
- आधार कार्ड की प्रति
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आंगनवाड़ी कार्य से संबंधित 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- RSCIT प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बीपीएल कार्ड (यदि लागू हो)
- विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
How To Apply Rajasthan Anganwadi Bharti 2025
राजस्थान में आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाते हैं। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
- सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने जिले के लिए उपलब्ध आंगनवाड़ी भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म (PDF) डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- अब फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारियां साफ और स्पष्ट अक्षरों में लिखें ताकि कोई गलती न हो।
- फॉर्म में दिए गए स्थान पर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सही ढंग से चिपकाएं और नीचे हस्ताक्षर करें।
- 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, RSCIT, BPL कार्ड आदि की स्वप्रमाणित कॉपियाँ फॉर्म के साथ लगाएं।
- पूरा भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज़ एक साधारण लिफाफे में डालें और अच्छे से बंद करें।
- इस लिफाफे को अपने जिले के संबंधित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें।
- अगर आप फॉर्म स्वयं जमा करवा रही हैं, तो ऑफिस से एक जमा रसीद अवश्य प्राप्त करें।
Anganwadi Bharti 2025 Application Form & Notification
District | Form Start Date | Form Last Date | Notification |
---|---|---|---|
Bharatpur ![]() | 11 June 2025 | 10 July 2025 | Click Here |
Bikaner ![]() | 11 June 2025 | 10 July 2025 | Click Here |
Other District | Update Soon | Update Soon | Update Soon |
Get Update | Click Here | Official Wesite | Click Here |